Home Featured चार दिन पहले हुई महिला की हत्या मामले में पति गिरफ्तार, जुर्म कबूला!
Featured - मुख्य - August 13, 2019

चार दिन पहले हुई महिला की हत्या मामले में पति गिरफ्तार, जुर्म कबूला!

दरभंगा: हाल ही में करीब चार दिन पूर्व लहेरियासराय थानाक्षेत्र के न्यू बलभद्रपुर मुहल्ले में एक महिला रूबी देवी की खून से लथपथ लाश मिली थी। बच्चों ने अपनी माँ की लाश देख कर नानी एवं मामा को सूचना दी थी। परंतु मृतका का पति फरार था तथा मोबाइल भी बन्द था। इस मामले में लहेरियासराय थाना में कांड संख्या 291/19 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
मंगलवार को इस जानकारी देते नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि उपरोक्त कांड के मुख्य अभियुक्त एवं महिला के पति अशोक सिंह को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने लोहिया चौक के निकट से गिरफ्तार किया है। श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मृतका के पति ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य से विवाहेत्तर सम्बन्ध होने का शक था। इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Share

Leave a Reply