Home Featured बगीचे में बने घर से भारी मात्रा में देशी तथा विदेशी शराब बरामद, कोई गिरफ्तार नही।
Featured - मुख्य - August 25, 2019

बगीचे में बने घर से भारी मात्रा में देशी तथा विदेशी शराब बरामद, कोई गिरफ्तार नही।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: रविवार को दरभंगा पुलिस को शराब की बड़ी खेप बरामदगी में सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर के पतोर ओपी क्षेत्र अंतर्गत उघरा गांव में यह बरामदगी हुई है। इस संबंध में पतोर ओपी अध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि उघरा के पूर्वी मल्लाह टोली में एक घर से शराब की खेप बरामद हुई है। इसमे कुल 60 लीटर देशी तथा 184.5 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया है। इस मामले में एक बाइक तथा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक घर से शराब की बरामदगी हुई है। आरोपी फिलहाल फरार हो गए हैं। कांड अंकित कर करवाई की जा रही है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply