Home Featured हर्षोल्लास के साथ रघेपुरा में सम्पन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव।
Featured - मुख्य - August 25, 2019

हर्षोल्लास के साथ रघेपुरा में सम्पन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा : बहादुरपुर प्रखंड के रघेपुरा गाँव मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया।
लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए गांव की समृद्धि, खुशहाली एवं बच्चों के भविष्य के लिए प्रार्थना किया। पूजा कमेटी के संयोजक वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष रघेपुरा के सभी ग्रामीण आपस में मिलकर भगवान से गांव की उन्नति के लिए प्रार्थना करते हैं। पूजा कमेटी के अध्यक्ष रमन यादव ने कहा कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से ही भगवान श्री कृष्ण का पूजा प्रत्येक वर्ष किया जाता है और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद रहेगा तो आगे भी यह पूजा होती रहेगी। रमन यादव ने कहा कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिला जिससे यह पूजा को सही तरीके से संपन्न किया गया ।

Share

Leave a Reply