
साली को लेकर जीजा फरार।
दरभंगा: जिले के बिरौल थानाक्षेत्र के नवटोलिया गांव में जीजा द्वारा नाबालिग साली का अपहरण कर फरार हो जाने का मामला सोमवार को सामने आया है।
इस संबंध में अपहृता की मां ने एसडीपीओ को आवेदन देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है। आवेदन में बताया है कि घटना 27 अगस्त की है। दामाद समस्तीपुर जिला के बरहेता गांव का रहने वाला मिथिलेश झा शौच के लिये निकली नाबालिग पुत्री को जबर्दस्ती बाइक पर बिठाकर फरार हो गया। अपने स्तर से खोजबीन करने का प्रयास परिजनों द्वारा किया गया। परंतु कोई पता नही चलने पर पुलिस को आवेदन दिया गया।

