
Home Featured चर्चित महिनाम रेप के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, आईजी के पहल के बाद एक्शन में आयी थी पुलिस।
चर्चित महिनाम रेप के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, आईजी के पहल के बाद एक्शन में आयी थी पुलिस।
दरभंगा: आखिरकार पुलिस का दवाब रंग लाया और बहेड़ा थाना कांड संख्या 374/19 के आरोपी महिनाम निवासी श्रवण मिश्र ने शुक्रवार को बेनीपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
ज्ञात हो कि 4 अगस्त की रात अपने पड़ोस की एक महिला का अपहरण कर उसे गोदाम में ले जाकर उसके हाथ पैर को बांधकर दुष्कर्मका का आरोप महिला ने श्रवण मिश्र पर लगाया था। न्याय नही मिलने को लेकर पीड़िता के पति मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोहर झा के साथ 3 सितंबर को आईजी से मिले थे। आईजी के संज्ञान के बाद अगले ही दिन एसडीपीओ द्वारा कुर्की का आदेश दिया गया था। वॉयस ऑफ दरभंगा ने भी खबर को प्रमुखता से दिखाया था। अंततः बढ़ते दवाब को देख एवं कुर्की जब्ती से बचने केलिए शुक्रवार को अंततः आरोपी श्रवण मिश्र ने बेनीपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

