
दरभंगा सहित कई स्टेशनों पर मैथिली में उद्घोषणा फिर शुरू।
दरभंगा: पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति के सांसदों की एक बैठक सांसद रामादेवी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जिसमें रेलवे विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे ।दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर द्वारा दरभंगा लोकसभा क्षेत्र सहित मिथिला क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण रेल विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा लिखित एवं मौखिक की।
जिसमें मुख्य रूप से दरभंगा शहर में जाम की भीषण समस्या को देखते हुए दरभंगा शहर के सभी (आर ओ वी) स्वीकृत है।
अभिलंब कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह कार्य बीआरपीएनएनल द्वारा किया जा रहा है। सभी रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति मैथिली में उद्घोषणा करने का विचार किया गया ।जिसमें दरभंगा, सकरी , मधुबनी, जयनगर, स्टेशनों पर मैथिली भाषा मे उद्घोषणा शुरू कर दिया गया हैं।

