Home Featured कुंवर सिंह महाविद्यालय में कबड्डी खेल मैदान का हुआ उद्घाटन।
Featured - मुख्य - September 13, 2019

कुंवर सिंह महाविद्यालय में कबड्डी खेल मैदान का हुआ उद्घाटन।

दरभंगा : शुक्रवार को कुँवर सिंह महाविद्यालय परिसर में कबड्डी खेल मैदान का उद्धधाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रहमतुल्लाह ने  की। इस अवसर पर महाविद्यालय के कबड्डी खिलाड़ी 50-60 संख्या में भाग लिया। इस कबड्डी खेल मैदान में महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों ने अलग-अलग अभ्यास मैच का शुभारंभ किया।खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के वर्सर डॉ० पीसी साह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० अशोक सिंह, कबड्डी के कोच श्री अमित कुमार एवं फुल कुमार मंडल अतिथि मो०अलताफुल हक, श्रीमती प्रीति पीटर उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि इस खेल आज विशविद्यालय स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।

Share

Leave a Reply