
पर्यावरण की रक्षा केलिए निरंतर जारी रखना होगा वृक्षारोपण: प्रदीप ठाकुर।
दरभंगा: भाजपा द्वारा आहूत 14 से 20 तक सेवा सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया। नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुरू हुए सेवा सप्ताह के अंतिम दिन जगह जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के मनीगाछी पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को नेहरा स्थित प्रोजेक्ट कन्या +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संतुलन एवं आने वाली पीढ़ी के हित में लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण एक अभियान के तहत अनवरत करने की आवश्यकता है। इस अभियान को निरंतर जारी रखना होगा। साथ ही पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक प्लास्टिक का उपयोग भी बन्द करना होगा। कार्यक्रम में कन्हैया राय, संजय ठाकुर, नीलेश चौधरी, सोनू चौधरी, राज कुमार चौधरी, जगदीश साह आदि लोग उपस्थित थे।

