Home Featured ढाबे में बैठ अपराध की योजना बनाते चार शातिर कार सहित चढ़े पुलिस के हत्थे!
Featured - मुख्य - October 2, 2019

ढाबे में बैठ अपराध की योजना बनाते चार शातिर कार सहित चढ़े पुलिस के हत्थे!

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: पुलिस सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बुधवार को पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। चार अपराधियो को अपराध की योजना बनाते एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि फिलहाल पुलिस का पक्ष और विस्तृत विवरण अभी तक प्राप्त नही हुआ है।
सूत्रों की माने तो मब्बी ओपी क्षेत्र के कमतौल रोड में शिशो के निकट कॉफी एंड खाना नामक एक ढाबे में ये अपराधी अपराध की योजना बनाते पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी एवं वॉयस ऑफ दरभंगा को प्राप्त सीसीटीवी फुटेज एवं तस्वीरों के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार दिन के करीब एक बजकर दस मिनट पर पहले बाइक से हेलमेट पहने एक युवक पहुंचता है। बताया जाता है कि उक्त युवक का लोकेशन टेक्निकल सेल द्वारा लोकेट किया जा रहा था और लाल रंग की कार में पुलिस की टीम भी वहां पहुंची और चुपचाप गतिविधियों पर नजर रख रही थी। उसके बाद उजले रंग की एक कार पहुंचती है। जिसमे से चार लोग निकल कर ढाबा पर पहुंचते हैं और ठंडा का आर्डर देते हैं। इस बीच पुलिस जाल बिछा कर घेर कर इन्हें पकड़ती है। इनमें से एक भागने में सफल रहा जबकि चार पकड़े गए। पुलिस ने चारों को पकड़ कर कार भी जब्त कर ली है।
पुलिस सूत्रों की माने तो चारो दरभंगा-मधुबनी के ही रहने वाले हैं। इनमें से एक सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा का श्रवण सहनी बताया जाता है।
फिलहाल उपरोक्त तमाम जानकारी सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है। इसकी आधिकारिक और विस्तृत जानकारी की फिलहाल प्रतीक्षा है।

Share

Leave a Reply