Home Featured बहादुरपुर के विधायक भोला यादव ने किया विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण।
Featured - मुख्य - October 7, 2019

बहादुरपुर के विधायक भोला यादव ने किया विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण।

दरभंगा: सोमवार को बहादुरपुर विधायक भोला यादव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडाल में पहुंचे।उन्होंने मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही पूजा समिति के लोगों को सहयोग भी प्रदान किया। उन्होंने पूजा समिति के लोगों से शांतिपूर्ण तथा भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की आह्वान किया। विधायक ने क्षेत्र के बिरनिया ,पटोरी, तारालाही आदि विभिन्न पूजा पंडाल में जाकर मां दुर्गा की अराधना कर क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति के लिए प्रार्थना कर लोगों को दशहरा एवं नवरात्र का शुभकामना दिया।तथा इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि त्योहार एकता का माध्यम है ।लोगों को संगठित रखने में पर्व त्यौहार की निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभिन्न पर्व त्यौहार की की वजह से प्राचीन काल से ही कई प्राचीन सभ्यताओं ने अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत रहे हैं। इसलिए हमें अन्याय पर न्याय की विजय की त्यौहार दशहरा को आपसी भाईचारे और सद्भावना के साथ मिलकर मनाएं।

Share

Leave a Reply