Home Featured 30 टन बालू से बनी नीतीश कुमार की तस्वीर, दरभंगा दौरे पर दिखेगी अनोखी भेंट।
Featured - मुख्य - September 25, 2025

30 टन बालू से बनी नीतीश कुमार की तस्वीर, दरभंगा दौरे पर दिखेगी अनोखी भेंट।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को करोड़ों की सौगात लेकर दरभंगा पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत में कबराघाट स्थित मिथिला संस्कृति शोध संस्थान परिसर को विशेष तौर पर सजाया गया है।

Advertisement

यहां देश के चर्चित युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने लगभग 30 टन बालू से मुख्यमंत्री की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया है।36 घंटे में तैयार हुई कलाकृतिइस अनोखी कलाकृति को बनाने में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को करीब 36 घंटे का समय लगा है। लगभग 30 हजार किलोग्राम बालू से तैयार इस प्रतिमा की ऊंचाई करीब 10 फीट है। अपने इस कला प्रदर्शन के जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री को विकासपुरुष की छवि में दर्शाते हुए बढ़ते बिहार का सपना साकार करने का संदेश दिया है।

Advertisement

गौरतलब है कि मधुरेंद्र कुमार बिहार में जब भी मुख्यमंत्री की किसी जनकल्याणकारी योजना की शुरुआत होती है, तो अपनी सैंड आर्ट के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाते रहते हैं। उनके शिल्पों में सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय मुद्दे प्रमुख रूप से झलकते हैं।

चंपारण जिले बरवाकला के निवासी मधुरेंद्र (जन्म 05 सितंबर 1994) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। 2019 में ओडिशा के कोणार्क में आयोजित इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल में उन्हें इंटरनेशनल सैंड आर्ट अवॉर्ड से नवाजा गया था।

Share