
दरभंगा बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, कल होगी मतों की गिनती।
दरभंगा : बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में 19 पदों के लिए चुनावी मैदान में खड़े 49 प्रत्याशियों का भाग्य बक्शे में बंद हो गया। सुबह 9 बजे से वकालतखाना भवन में मतदान शुरू हुआ। चुनाव आयुक्त सियाराम चौधरी ने बताया कि सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ है और शाम के चार बजे तक मतदान संपन्न हुआ| मतदान कार्य के लिए 12 अधिवक्ताओं को मतदान कर्मी के रूप नियुक्त किया गया है। वहींं 13 अधिवक्ताओं को रिजर्व में रखा गया है। सुलभ मतदान के लिए 4 मतदान केंद्रों की व्यवस्था किया गया है। सभी अधिवक्ताओं को अपने साथ वकील होने का फोटो पहचान पत्र के साथ मतदान कर रहे हैं। मतदान कार्य के लिए अधिवक्ता विष्णु कांत मिश्र, राजीव चंद्र झा, परमानंद ठाकुर, कामेश्वर यादव, सरोज कुमार झा, संजीव कुमार, विनोद ठाकुर, वीरेंद्र कुमार झा, शशि भूषण सिंह, मयंक कुमार चौधरी, अशोक कुमार झा तथा रमन ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इनकी अचानक अनुपस्थिति की स्थिति में राहत के उद्देश्य से अधिवक्ता अमरनाथ झा, सतीश राजन, रणधीर कुमार, नरेश साह, मोहम्मद राशिद, राजेश कुमार, ललन कुमार, दिनेश शाह, सर्वेश कुमार, अशोक कुमार झा 8, को सुरक्षित रखा गया है।उन्होंने आगे कहा कि 1603 मतदाताओं के लिए 4 मतदान केंद्र की व्यवस्था है

