
राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ महागठबन्धन एवं वामदलों का संयुक्त आक्रोश मार्च।
दरभंगा: बुधवार को समाहरणालय समहारणाल स्थित धरनास्थल पर को बिहार में व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार, मंहगाई, चोरी-डकैती, लूट के खिलाफ महागठबंधन एवं वामदलों की ओर से आयोजित धरना और आक्रोश मार्च में संयुक्त संघर्ष को तेज करने का आहृवान किया गया। धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता सीपीआई के राजीव चौधरी, कांग्रेस के सीताराम चौधरी, लोसपा के राजीव कुशवाहा, सीपीएम के गोपाल ठाकुर, राजद के प्रकाश कुमार ज्योति, हम के आरके दत्ता, वीआइपी के विनोद बंपर ने संयुक्त रूप से की। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर से बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। सभा को रामकुमार झा, नारायण जी झा, दिलीप भगत, शरद कुमार सिंह, महेंद्र पोद्दार, लाल मुखिया, सुधीर कांत मिश्र, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अहमद अली तमन्ने, चंदेश्वर सिंह, विश्वनाथ मिश्रा, यदुवीर कुशवाहा, सफदर इमाम, मो. कलाम, त्रिभुवन कुमार, अविनाश ठाकुर, कामेश्वर पूर्वे, देवकांत यादव, जय प्रकाश नारायण पासवान, मो. कयूम फातमी आदि नेताओं ने संबोधित किया। धरनार्थियों ने मांगों को लेकर एक स्मार पत्र जिला समाहर्ता को दिया।

