
Home Featured विधायक के पीए के पुत्र पर चाकू से हमला कर लूटे पैसे, दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट एवं लूट का आरोप।
विधायक के पीए के पुत्र पर चाकू से हमला कर लूटे पैसे, दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट एवं लूट का आरोप।
दरभंगा: सदर थानाक्षेत्र में दो पक्षों में पहले झड़प और फिर एक पक्ष के युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।
सदर थानाक्षेत्र के कबीरचक निवासी मणिकांत पोद्दार के पुत्र अवधेश पोद्दार ने बताया है कि वह बैंक में पैसा जमा करने गया था। उस दौरान उसपर कबीरचक निवासी अकलू यादव के पुत्र अमरजीत यादव ने अपने दो तीन सहयोगियों के साथ उसपर हमला कर दिया उससे 42 हजार लूट लिए। मणिकांत पोद्दार भाजपा के नगर विद्यायक संजय सरावगी के पीए बताये जाते हैं।
वहीं बताया जाता है कि दूसरे पक्ष से अमरजीत यादव ने भी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि अवधेश पोद्दार एवं राकेश पोद्दार ने उनके साथ मारपीट कर 20 हजार रुपये एवं सोने का चेन छीन लिया है।

