Home Featured सदस्य के असामायिक निधन पर शोकसभा का आयोजन।
Featured - मुख्य - November 13, 2019

सदस्य के असामायिक निधन पर शोकसभा का आयोजन।

दरभंगा: स्थानीय जिला परिषद कार्यालय के प्रांगण में बुधवार को मनीगाछी जिला परिषद सदस्य डॉ0 उग्रनाथ झा उर्फ उगन जी के असामायिक निधन पर पार्षदों द्वारा शोक संवेदना प्रकट किया गया। इस अवसर पर एक शोकसभा का आयोजन कर सबों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। सबों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

शोकसभा में जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष ललिता झा, पार्षद रामकुमार झा बबलू, माधव झा, विमल कामती, कामेश्वर राम, अशोक साह, गौरी देवी, मीना देवी सहित कई पार्षद उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply