Home Featured बेखौफ अपराधियों ने देर शाम जाप नेता पर चलायी गोली, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
Featured - मुख्य - November 14, 2019

बेखौफ अपराधियों ने देर शाम जाप नेता पर चलायी गोली, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं और पुलिस के हाथ अपराधियों के गिरेबान तक पहुँच ही नही पा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि अपराधियों के दिल से पुलिस का खौफ बिल्कुल समाप्त हो चुका है और वे लगातार मारपीट एवं गोलीबारी को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुनः सदर थानाक्षेत्र के गौसाघाट पुल के निकट मारपीट एवं गोली फायरिंग की सूचना मिली है। घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दरभंगा ग्रामीण से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रह चुके चंद्रकांत सिंह यादव पर देर शाम गोली चलने की खबर मिली। स्थानीय सूत्रों की माने तो दो पक्षों में किसी बात को लेकर गाली-गलौज एवं मारपीट हुई। इसी में एक पक्ष के द्वारा फायरिंग कर दी गयी जो किसी को लगी नही।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जाप नेता चंद्रकांत सिंह यादव ने बताया कि वे दिल्ली मोड़ से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गौसघाट पुल के पास चार पांच अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर कर गोली चला दी। उनके ड्राइवर ने हमलावर का हाथ पकड़ लिया जिससे गोली हवा में फायर हो गयी।
हालांकि इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी सह प्रभारी एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दो पक्षों द्वारा आपस में गाली-गलौज एवं मारपीट हुई है। परंतु फिलहाल गोली चलने या किसी को लगने की पुष्टि नही हुई। सदर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जांच कर रहे हैं। आवेदक आरोपी को पहचानता है और प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कारवाई करेगी।
इस बीच जाप नेता द्वारा समर्थकों के संग खुटवाड़ा रोड को जाम कर देने की सूचना है।
समाचार सम्प्रेषण तक रोड जाम था तथा पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद थे।

Share

Leave a Reply