
सीपीएम के बैनर तले बाढ़ पीड़ितों ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।
दरभंगा: सोमवार को बाढ़ राहत से वंचित बाढ़ पीड़ितों ने हनुमाननगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गोढ़ियारी पंचायत समेत वंचित बाढ़ पीड़ितों को अविलंब राहत राशि मुहैया कराने की मांग कर रहे थे।
सीपीआईएम अंचल कमेटी सदस्य गुरु लाल महतो की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि हनुमाननगर से बाढ़ के पानी को नीकले चार माह से ज्यादा हो गया। लेेकिन अभी तक बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि नहीं जाना बहुत ही दुखद है। 15 नवंबर को अंचल मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में अंचलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि भेजने का आश्वासन दिया था। अभी तक बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि नहीं गया । सरकार बाढ़ का स्थाई निदान करने में विफल रही है। अविलंब बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की मांग की। साथ ही बाढ़ का स्थाई निदान की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

