Home Featured पुण्यतिथि पर भीम आर्मी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि।
Featured - मुख्य - December 6, 2019

पुण्यतिथि पर भीम आर्मी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि।

दरभंगा: दरभंगा जिला भीम आर्मी द्वारा शुक्रवार 6 दिसम्बर को बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि संगठन के प्रदेश संयोजक राहुल पासवान के राघेपुरा स्थित आवास पर मनाया गया। इस अवसर पर सबों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
ज्ञात हो कि दुर्घटना में घायल होने की वजह से प्रदेश संयोजक श्री पासवान इनदिनों बेड रेस्ट में हैं। इसी कारण सदस्यों ने उनके आवास पर ही पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर भीम आर्मी के प्रदेश सचिव लक्ष्मण पासवान, दरभंगा जिला सचिव बृजमोहन कुमार, ज्ञानेंद्र, जिला उपाध्यक्ष राजू सुमन, जिला प्रवक्ता इंजीनियर मनोज कुमार, महासचिव अमरजी अंबेडकर एवं कॉमरेड प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply