Home Featured दारू और हेलमेट पकड़ने से आगे बढ़कर हैदराबाद की तरह एक्शन ले दरभंगा पुलिस: राजीव कुशवाहा।
Featured - मुख्य - December 7, 2019

दारू और हेलमेट पकड़ने से आगे बढ़कर हैदराबाद की तरह एक्शन ले दरभंगा पुलिस: राजीव कुशवाहा।

दरभंगा: दरभंगा में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुशवाहा भड़क उठे हैं। वॉयस ऑफ दरभंगा से विशेष बातचीत में इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा है कि वे उनके पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ बच्ची का हाल जानने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने मांग की है कि दरभंगा पुलिस इस मामले में हैदराबाद पुलिस की तरह एक्शन ले। तभी ऐसे हैवानो पर कानून का खौफ होगा।
दरभंगा में लगातार गोलीबारी, हत्या एवं अपराध बढ़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री कुशवाहा ने कहा है कि शराबबंदी के सालों बीत जाने पर आज भी दरभंगा पुलिस कुत्ते को लेकर दारू सूंघने और भीड़भाड़ वाले जाम से त्रस्त दरभंगा शहर में जहां गाड़ी 10-20 की स्पीड से चल नही सकती वहां हेलमेट चेकिंग में ही लगी दिखती है। आपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस पूरी तरह विफल है।
पुलिस को कानून का राज स्थापित करने केलिए कड़े कदम उठाने होंगे। ऐसे हैवानियत रोकने केलिए हैवानो में डर जरूरी है। इसके लिए दरभंगा पुलिस को हैदराबाद पुलिस से सीख लेनी चाहिए। तभी जनता का साथ मिलेगा।

Share

Leave a Reply