
मासूम को हैवानियत का शिकार बनाने वाले दुष्कर्मी को स्पीडी ट्रायल चलाकर दिलायी जाएगी कड़ी सजा।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पांच वर्षीय बच्ची मासूम को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पकड़ाए आरोपित के खिलाफ पुलिस स्पीडी ट्रायल चलाएगी। उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में पुलिस जुट गई है। गिरफ्त में आए सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी तेतर सहनी के कपड़े को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसके कपड़े को एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। बताया जाता है कि उसके कपड़े में काफी खून के निशान पाए गए है। आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसे लेकर पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस ने डीएमसीएच में उसकी मेडिकल जांच भी कराई है। नगर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक-दो दिनों के अंदर न्यायालय में आरोपित के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित कर दिया जाएगा। साथ स्पीडी ट्रायल चलाकर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही।

