Home Featured अहले सुबह नेपाली शराब के साथ गश्ती टीम के हत्थे चढ़े दो तस्कर।
Featured - मुख्य - December 10, 2019

अहले सुबह नेपाली शराब के साथ गश्ती टीम के हत्थे चढ़े दो तस्कर।

दरभंगा: सूबे में शराब पर पूर्णत: प्रतिबंध होने के बावजूद तस्करी कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। नतीजा यह है कि आये दिन शराब कारोबारी पकड़े जा रहे हैं तथा शराबी पीने से परहेज नहीं कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह केवटी थाना की गश्ती टीम ने बेहटा चौक के पास एक उजले रंग की कार संख्या AS-01AF-V2 से 151 बोतल नेपाली शराब के साथ मधुबनी जिले के रहिका थानाक्षेत्र निवासी अब्दुल मजीद के पुत्र मो0 फैजल तथा रहिका थानाक्षेत्र के ही इजरा निवासी जीवलाल पासवान के पुत्र ललित पासवान को गिरफ्तार किया। इस संबंध में केवटी थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply