Home Featured कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित।
Featured - मुख्य - December 10, 2019

कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित।

दरभंगा: मंगलवार को बेनिपुर भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी जानकारी के अनुसार महिनाम स्थित धीरे टोल में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर बेनीपुर के तीनों मंडल अध्यक्ष शिवकांत झा नटवर, पिंटू झा एवं राहुल कुमार कर्ण को उपस्थित दर्जनो कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम झा एवं संचालन अमित झा पप्पू ने किया। बैठक में संगठन के मजबूती पर चर्चा के साथ साथ आगामी 12 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम में गुड्डू ठाकुर, अमित मिश्रा, जसो झा, मुनिन्द्र यादव, ममता देवी, अनिल झा, संजय सिंह, गोविंद ठाकुर आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply