Home Featured उघरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बने संजीव, खैरा में श्यामसुंदर ने मारी बाजी।
Featured - मुख्य - December 14, 2019

उघरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बने संजीव, खैरा में श्यामसुंदर ने मारी बाजी।

दरभंगा : बहादुरपुर प्रखंड में तीसरे चरण का मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इसमें डरहार पंचायत से तीसरी बार प्रदीप कुमार चौधरी, उघरा पंचायत से संजीव कुमार झा, मनियारी पंचायत के विजय कुमार यादव, हारीपट्टी पंचायत से इंद्रपरी देवी, उघरा महपारा से अवधेश यादव तथा खैरा पंचायत से श्यामसुंदर सिंह ने जीत दर्ज की। जीते गए सभी पैक्स अध्यक्ष को निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उघरा पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार झा ने कहा कि पूरे ग्रामीणों ने जो दोबारा मुझ पर भरोसा जताया है। इसलिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। आगे उन्होंने बताया कि दोबारा अपने पद पर काबिज होकर बेहद खुशी हो रही है। इस बार और भी उत्साह के साथ किसानो के हित के लिए कार्य करूंगा। वहीं खैरा पंचायत के श्याम सुंदर सिंह ने कहा कि खैरा पंचायत के लोगो ने जो हम पर विश्वास जताया है। हमारे पक्ष में मतदान कर परिवर्तन का संदेश दिया है। उसके लिए मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।और यह जीत श्याम सुंदर की जीत नहीं तमाम कार्यकर्ताओं की जीत है, मैं उनके उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा।
वैसे इस चुनाव में कुल मिलाकर देखा जाए तो 80 प्रतिशत पुराने पैक्स अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं।

Share

Leave a Reply