Home Featured प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के उत्तीर्ण छात्रों केलिए सम्मान समरोह आयोजित।
Featured - मुख्य - December 15, 2019

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के उत्तीर्ण छात्रों केलिए सम्मान समरोह आयोजित।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के विदेह हाई स्कूल उघड़ा के प्रांगण में रविवार को ग्रामीण बाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के उत्तीर्ण छात्रों केलिए सम्मान समरोह का आयोजन किया गया।प्रखंड स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन गत एक दिसंबर को किया गया था। इसमें प्राथमिक से लेकर वर्ग दशम तक के करीब 150 छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित हुए थे। प्रतिभा सम्मान समारोह का सबसे खास बात यह रही कि यह पर्यावरण बचाव के दृष्टिकोण से किया गया था। जिसमें उत्तीर्ण छात्रों को विभिन्न प्रकार के पौधों से सम्मानित किया गया। प्रतिभा खोज परीक्षा में समूह “ए” में काजल कुमारी प्रथम स्थान हासिल की, वहीं समूह “बी” में वैभव कुमार झा तथा समूह “सी” में श्रुति कुमारी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त की कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मोहन झा और संचालन प्रवीण मिरा झा ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मोहम्मद हसनैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली छात्रों की कमी नहीं है सही दिशा-निर्देश, क्रमबद्ध शिक्षा, सही प्लेटफॉर्म, धनाभाव के कारण प्रतिभाओं का दमन हो जाता है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण मोहन झा ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शिक्षा के संग-संग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कार्य करना अत्यंत ही सराहनीय है। आगे श्री झा ने कहा कि अगर अभी से बच्चे वृक्षारोपण करने लगे तो प्रकृति से जुड़े रहेंगे और, पर्यावरण संतुलन की दिशा में भी बेहतर होगा, हम चाहेंगे कि इस प्रकार के कार्यक्रम और भी हमारे क्षेत्र में होते रहे।वहीं कार्यक्रम को जयराम, शुभम, सपना आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन आयोजक बृजनंदन झा के धन्यवाद् के बाद की गई।

Share

Leave a Reply