Home Featured दिनदहाड़े बीच सड़क पर पेट्रोल पम्प मालिक की गोली मारकर हत्या, छह लाख भी लूटे।
Featured - मुख्य - December 16, 2019

दिनदहाड़े बीच सड़क पर पेट्रोल पम्प मालिक की गोली मारकर हत्या, छह लाख भी लूटे।

दरभंगा: जिला अंतर्गत रैयाम पेट्रोल पंप के मालिक धनंजय कुमार झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं उनके छह लाख रुपये भी लूट लिए। मधुबनी जिले सकरी थाना क्षेत्र के बलिया बेलाम के पास सफेद रंग की बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सोमवार को घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद सदर एसडीपीओ कामिनी बाला मौके पर पहुंच गई हैं। एसपी ने घटना की जांच के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर दिया है। वहीं घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
बताया जा रहा कि धनंजय पंप से पैसा जमा करने बैंक जा रहे थे। शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहने के कारण उनके पास करीब छह लाख रुपये थे। उसे लेकर वे अकेले बैंक में जमा करने जा रहे थे। माना जा रहा कि पंप के आसपास से ही अपराधी उनके पीछे लग गए। बलिया बेलाम के पास सुनसान जगह देख ओवरटेक कर पंप मालिक को रोका। इसके बाद गोली मारकर राशि लूट ली। पंप मालिक को एक ही गोली मारी गई है। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह क्षेत्र मधुबनी-दरभंगा की सीमा है। इसे देखते हुए सीमा को सील कर वाहनों की जांच की जा रही है।

Share

Leave a Reply