
Home Featured बढ़ती ठंढ के कारण सभी विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक के शैक्षणिक कार्य 22 दिसम्बर तक स्थगित।
बढ़ती ठंढ के कारण सभी विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक के शैक्षणिक कार्य 22 दिसम्बर तक स्थगित।
दरभंगा: दरभंगा ज़िले में बढ़ती ठंढ और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले के सभी कोटि के सरकारी एवं निजी विद्यालयों को आठवीं कक्षा तक के शैक्षणिक कार्य को स्थगित कर दिया गया है।
गुरुवार को इस संबंध में जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला शिक्षा पदधिकारी ने ज्ञापांक 2422 दिनांक 19-12-2019 से पत्र जारी करते हुए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं स्कूलों को आदेश के अनुपालन केलिए निर्देशित किया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

