
जिलाधिकारी के आदेश के बाद कई जगह शुरू हुई अलाव जलाने की व्यवस्था।
दरभंगा: दिसम्बर महीने में ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत हाट बाजार, चौक-चौराहों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर आपदा मद से लकड़ी क्रय कर अलाव जलाने का निर्देश जारी किया है। इसके बाद शनिवार को भी कई सीओ ने अलाव लगाने की सूचना भेजी है। इसमें सुरहाचट्टी, हायाघाट, हायाघाट बाजार, जाले बाजार, दिल्ली मोड़, बस स्टैंड, कुशेश्वरस्थान बाजार आदि जगहों पर अलाव जलाने की सूचना दी गई है।

