Home Featured ठंढ के कारण बढ़ायी गयी स्कूलों की छुट्टियां।
Featured - मुख्य - December 22, 2019

ठंढ के कारण बढ़ायी गयी स्कूलों की छुट्टियां।

दरभंगा: जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ महेश प्रसाद सिंह ने जानकारी दी है कि जिला के सभी प्रारंभिक सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य कक्षा 1 से 8 तक की 26 दिसंबर तक स्थगित रहेगा। शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पूरे स्कूल अवधि में विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व 19 से 22 दिसंबर तक शैक्षणिक कार्य स्थगित किया गया था। परंतु ठंढ को देखते हुए इसे अब 26 दिसंबर तक बढाया गया है।

Share

Leave a Reply