सीएए – एनआरसी के समर्थन में किया गया हवन।

मनीगाछी: विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से सोमवार को सकरी बाजार स्थित महावीर मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ सीएए और एनआरसी के समर्थन में किया गया था। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री कह चुके हैं कि एनआरसी एवं सीएए से कोई भी भारतीय नागरिक नहीं डरे। चाहे वे किसी भी धर्म या समुदाय से क्यों न हो। विश्व हिन्दू परिषद् के नेताओं ने कहा कि यह बिल ऐतिहासिक भूल का सुधार
है। इस अवसर पर मन्नु गुप्ता, राजीव प्रकाश मधुकर, महेश चौधरी ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर संजू झा, सुनील साह, रंजीत साह, मदन महासेठ, मुरारी गुप्ता, चंदन झा, गंगा मंडल, सुरेश झुनझुनवाला, राजा साह, राजेश कुमार, आनंद मंडल, अमित वर्मा सहित यज्ञ में हवन किया। विधि व्यवस्था को देखते हुए विडियो मनोज कुमार राय और थानाध्यक्ष मौजूद थे।

