Home Featured जिले में 468 किलोमीटर की बनने वाली मानव श्रृंखला केलिए 35 रुट निर्धारित।
Featured - मुख्य - December 24, 2019

जिले में 468 किलोमीटर की बनने वाली मानव श्रृंखला केलिए 35 रुट निर्धारित।

दरभंगा : जल जीवन हरियाली अभियान, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए 19 जनवरी 2020 को आयोजित होने वाली राज्यव्यापी मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने मंगलवार को समीक्षा बैठक करके इस तैयारी के कार्य में तेजी लाने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने सभी जोनल पदाधिकारियों को निर्धारित रूट के स्पॉट पर जाकर माइक्रो प्लानिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले में कुल 468 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा और इसके लिए 35 रूट निर्धारित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सभी रूटों पर प्रति किलोमीटर को एक सेक्टर एवं सब सेक्टर में विभक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने माइक्रो लेवल पर कार्य योजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर में पदाधिकारी, समन्वयक एवं नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहरी क्षेत्र और बेनीपुर नगर परिषद् क्षेत्र में कार्य योजना नगर आयुक्त एवं बेनीपुर नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी को करनी है और उन्हीं की जवाबदेही है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के निर्माण हेतु सरकार द्वारा शिक्षा विभाग को नोडल बनाया गया है। इसे देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिला के सीमा से लगने वाले सभी जिलों को निर्धारित रूट की प्रति उपलब्ध करा दें, ताकि श्रृंखला को एक-दूसरे से जोड़ा जा सके।

Share

Leave a Reply