Home Featured 31 साल पुराने विशनपुर दोहरे हत्याकांड में फैसला: दो अधिवक्ता समेत पांच दोषी।

31 साल पुराने विशनपुर दोहरे हत्याकांड में फैसला: दो अधिवक्ता समेत पांच दोषी।

देखिए वीडियो भी

दरभंगा: कानून के घर देर है पर अंधेर नहीं, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए दरभंगा व्यवहार न्यायालय में एक बहुचर्चित हत्याकांड के मामले में आखिरकार करीब 31 साल बाद फैसला आया। इस फैसले में दरभंगा के दो चर्चित वकील कौशर इमाम हाशमी एवं अम्बर इमाम हाशमी सहित पांच लोगों को दोषी करार दिया गया।

Advertisement

अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने सत्रवाद संख्या 326/99 एवं 320/10 की सुनवाई पूरे करते हुए सोमवार पांच अभियुक्तों को हत्या सहित विभिन्न धाराओं में दोषी करार दिया। अदालत ने सभी दोषियों के बंध पत्र को खंडित करते हुए तत्काल जेल भेज दिया है। अव सजा के बिंदु पर 31 जनवरी को सुनवाई होगी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल था। पुलिस बलों की अच्छी खासी संख्या में तैनाती की गई थी। हालांकि अदालत के फैसले के बाद किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया वकीलों में देखने को नहीं मिली। दोषियों को जेल भेजे जाने तक माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण था। पर अदालत का यह फ़ैसला कोर्ट परिसर से लेकर पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि यह मामला 9 अगस्त 1994 की शाम का है। विशनपुर थानाक्षेत्र के गुणसागर पोखर के निकट मवेशी को पानी पिला कर लौट रहे राम कृपाल चौधरी, राम पुकार चैधरी, मोहन चौधरी आदि सहित करीब दर्जन भर लोगों पर अभियुक्त कौशर इमाम हाशमी, कमर इमाम हाशमी, अम्बर इमाम हाशमी सहित 13 नामजद एवं कई अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। एक व्यक्ति की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी थी, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इसको लेकर विशनपुर थाना में कांड संख्या 58/94 दर्ज किया गया था। वहीं अभियुक्त पक्ष से भी एक अभियुक्त कमर इमाम हशनी का देहांत सुनवाई के दौरान हो चुका है।

दोषी करार दिए गए अभियुक्तों में कौसर इमाम हाशमी, अम्बर इमाम हाशमी, राजा हाशमी, अंजार हाशमी एवं मोबिन हाशमी शामिल हैं।

Share