Home Featured ठंढ के कारण पुनः एकबार बढ़ायी गयी स्कूल की छुट्टियां।
Featured - मुख्य - December 26, 2019

ठंढ के कारण पुनः एकबार बढ़ायी गयी स्कूल की छुट्टियां।

दरभंगा: ठंढ में कमी को नही देखते हुए एकबार पुनः सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आठवीं वर्ग तक का शैक्षणिक कार्य 31 दिसम्बर तक स्थगित कर दिया गया है।
गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ महेश प्रसाद सिंह ने इस संबंध में पत्र निर्गत करके बताया है कि सभी प्रारंभिक सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य कक्षा 1 से 8 तक की 31 दिसंबर तक स्थगित रहेगा। शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पूरे स्कूल अवधि में विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व 19 से 22 दिसंबर तक शैक्षणिक कार्य स्थगित किया गया था। परंतु ठंढ को देखते हुए इसे अब 26 दिसंबर तक बढाया गया था। अब पुनः इसे 31 दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है।

Share

Leave a Reply