Home Featured अब दो जनवरी तक स्थगित किये गए सभी विद्यालयों में बारहवीं कक्षा तक के शैक्षणिक कार्य।
Featured - मुख्य - December 28, 2019

अब दो जनवरी तक स्थगित किये गए सभी विद्यालयों में बारहवीं कक्षा तक के शैक्षणिक कार्य।

दरभंगा: दरभंगा में ठंढ़ से राहत नही मिल रही है। कड़ाके की ठंढ को देखते अब बारहवीं कक्षा तक के शैक्षणिक जारी दो जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है।
शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी सरकारी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बारहवीं कक्षा तक के शैक्षणिक कार्य 02 जनवरी 2020 तक स्थगित करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
ज्ञात हो कि पहले 22 दिसम्बर तक, फिर 26 दिसंबर तक और पुनः 31 दिसम्बर तक आठवीं कक्षा तक के शैक्षणिक स्थगित किये गए थे तथा 9 से 12 तक के शैक्षणिक कार्यो का समय बदला गया था। परंतु शनिवार को जारी आदेश में स्पष्ट रूप से बारहवीं तक के शैक्षणिक कार्यों को 02 जनवरी 2020 तक स्थगित करने का आदेश जारी किया गया।

Share

Leave a Reply