Home Featured ग्रामीण चिकित्सक संगठन आरएमपी के जिलाध्यक्ष बने डॉ0 कुमार प्रभाकर।
Featured - मुख्य - January 5, 2020

ग्रामीण चिकित्सक संगठन आरएमपी के जिलाध्यक्ष बने डॉ0 कुमार प्रभाकर।

दरभंगा: ग्रामीण चिकित्सकों के संगठन जन जीवक कल्याण संघम की बैठक रविवार को शहर के अललपट्टी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण चिकित्सकों का सम्मेलन के साथ साथ जिला स्तरीय कमिटी का चुनाव करना भी था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ0 गोविंद कुमार झा तथा मंच संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह चुनाव पर्यवेक्षक डॉ0 घनश्याम पंजियार ने किया। बैठक में सभी आगन्तुक अतिथियों का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार किया गया।
ततपश्चात ध्वनिमत से जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें डॉ0 कुमार प्रभाकर को जिलाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया। उपाध्यक्ष के पद पर डा0 सत्यनारायण सहनी, सचिव डॉ0 रघुवंश सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ0 सुनील कुमार भगत, उपसचिव डॉ0 मनहर विशाल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 संतोष कुमार, महासचिव डॉ0 मनीष कुमार झा, संयोजक डॉ0 विशम्भर पण्डित, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ0 चंदन कुमार, संगठन सचिव डॉ0 मुकेश कुमार पासवान, जिला संरक्षक डॉ0 गोविंद कुमार झा तथा जिला निर्देशक के पद पर डॉ0 रामदेव साह का चयन किया गया।

Share

Leave a Reply