Home Featured जल जीवन हरियाली के प्रति एवं सामाजिक बुराईयों के विरुद्ध दें एकजुटता का परिचय: डीएम।
Featured - मुख्य - January 10, 2020

जल जीवन हरियाली के प्रति एवं सामाजिक बुराईयों के विरुद्ध दें एकजुटता का परिचय: डीएम।

दरभंगा: जल जीवन हरियाली अभियान, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को नगर क्षेत्र में विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस रैली को पौलो मैदान से डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पोलो मैदान से हजमा चौक, नाका नम्बर पांच होते हुए दोनार गुमती, कर्पूरी चौक, बेंता चौक, लहेरियासराय टावर, समाहरणालय से गुजरते हुए पुन: पोलो मैदान में समाप्त हुई। डीएम ने कहा कि इस रैली में जिले के सभी लोगों को भाग लेकर जल जीवन हरियाली के प्रति एवं सामाजिक बुराईयों के विरुद्ध एकजुटता का परिचय देना चाहिए। इसके पूर्व नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, प्रशिक्षु सहायक समाहर्ता विनोद दूहन, डीपीओ संजय देव ‘कन्हैया द्वारा भी मानव शृंखला निर्माण के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डला गया। मौके पर डीपीआरओ, डीईओ, जिला खेल पदाधिकारी, डीपीओ, जन शिक्षा, बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply