
वॉयस ऑफ दरभंगा की आवाज पर ध्वस्त आरओबी के पुनर्निर्माण केलिए सांसद ने किया स्थल निरीक्षण।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर वॉयस ऑफ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार द्वारा लगातार चलाये गए मुहिम का असर रविवार को देखने को मिला। इसी के कारण निरीक्षण में पहुंचने की बात दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने भी स्वीकार किया।
दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर रविवार की सुबह करीब 9 बजे लहेरियासराय स्टेशन का निरीक्षण करने पहुँचे। सबसे पहले उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से मिलकर चल रहे निर्माण कार्य एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद वे लहेरियासराय चट्टी चौक गुमटी के पूरब के दर्जनों गांव के बहुप्रतीक्षित मांग पूर्व में ध्वस्त किये गए ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण के संबंध में भी उन्होंने खासकर
जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक एवं रेलवे के इंजीनियर के साथ उक्त ओवरब्रिज के स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे के इंजीनियर को शीघ्र प्रपोजल देकर इसे पूरा करवाने केलिए कहा। इस दौरान सांसद ने ओवरब्रिज केलिए वॉयस ऑफ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार को सार्वजनिक रूप से उधृत करते हुए कहा कि वे वॉयस ऑफ दरभंगा के द्वारा इस मुद्दे को लगातार उठाने पर संज्ञान लेते हुए इसके लिए प्रयासरत हुए और निरीक्षण में आये हैं। साथ ही मालगाड़ी की शंटिंग चट्टी गुमटी की तरफ न करवाने केलिए उन्होंने फिर एकबार कड़ा निर्देश दिया एवं अनावश्यक गुमटी बन्द न रहे ज्यादा देर, इसका भी ख्याल रखने केलिए कहा।सांसद स्टेशन पर गंदगी एवं वेटिंग हॉल की दुर्दशा देखकर भी सांसद बिफर पड़े। सार्वजनिक शौचायल में पसरी गन्दगी एवं आसपास गन्दगी के अंबार को देखकर भी सांसद ने कड़े शब्दों में इसे दूर करने का निर्देश दिया।

