
25 हजार सब्सक्राइबरों के साथ वॉयस ऑफ दरभंगा बना दरभंगा की खबरों का नम्बर वन यूट्यूब चैनल।
https://www.youtube.com/VoiceOfDarbhanga
दरभंगा: सात साल पहले दरभंगा में वेब मीडिया की शुरुआत करने वाले अभिषेक कुमार ने करीब साढ़े तीन साल पूर्व दरभंगा के दैनिक समाचारों का वेब पोर्टल वॉयस ऑफ दरभंगा की शुरुआत की। इसकी शुरुआत अच्छी होने पर पाठकों की मांग पर करीब डेढ़ साल पहले यूट्यूब चैनल का विस्तार करते हुए यूट्यूब पर भी प्रतिदिन खबरों का प्रसारण शुरू किया। दरभंगा के स्थानीय खबरों को दिखाने वाले वेब पोर्टल में पाठकों की संख्या में पहले ही नम्बर वन बन चुका वॉयस ऑफ दरभंगा अब दरभंगा की खबरों का नम्बर वन यूट्यूब चैनल भी बन गया है।
दरभंगा की खबरों को प्रसारित करने वाला वॉयस ऑफ दरभंगा के यूट्यूब चैनल ने मंगलवार को सब्सक्राइबरों की संख्या 25 हजार के पार कर ली। इसके साथ ही दरभंगा जिले की खबरों को दिखाने वाले सभी पुराने स्थापित यूट्यूब चैनलों को भी पछाड़ कर दरभंगा का नम्बर वन यूट्यूब चैनल बन गया है।
इस अवसर पर वॉयस ऑफ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार ने अपने सभी टीम मेम्बरों, पाठकों, दर्शकों, शुभचिंतकों एवं आलोचकों को इस कामयाबी का श्रेय देते हुए बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि परम्परागत मीडिया से हट कर की गयी शुरुआत का शुरू में बहुत विरोध और आलोचना झेलना पड़ा था। आज से सात साल पहले इसी दरभंगा में परम्परागत मीडिया से जुड़े लोग वेब मीडिया के कंसेप्ट का ही मजाक उड़ाते थे। पर आज इसबात की खुशी है कि उन आलोचनाओं को सह कर आगे बढ़कर वेब मीडिया की स्वीकार्यता दरभंगा में हर जगह हो चुकी है। हम आगे भी इसी मेहनत और लगन से कार्य करते रहेंगे।
बताते चले कि यह कामयाबी इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि वेब मीडिया की स्वीकार्यता का चरण दरभंगा में भले पूरा हो गया, परन्तु अखबारों या लोकल चैनल वालों की तरह आज भी विज्ञापन आदि प्राप्त करने में वेब मीडिया कहीं पीछे है। ऐसे में संसाधनों एवं बड़े एवं दक्ष टीम आदि के अभावों में भी यह कामयाबी हासिल करना अपने आप मे महत्वपूर्ण हो जाता है। जिन अखबारों एवं चैनलों का करोड़ो का आमदनी है, उनके भी पाठकों की संख्या दरभंगा में 25 हजार शायद ही हो। ऐसे में वॉयस ऑफ दरभंगा के वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनल की उपलब्धि का महत्व सहज समझा जा सकता है।
वॉयस ऑफ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार ने सभी लोगो से आह्वान करते हुए कहा है कि अब वे वॉयस ऑफ दरभंगा के माध्यम से अपने विज्ञापन भी जरूर करवाएं। अब यह तो वॉयस ऑफ दरभंगा ने सिद्ध कर दिया है कि पाठकों एवं दर्शकों का प्यार सबसे ज्यादा दरभंगा में इसे मिला है। ऐसे में अगर आपके विज्ञापन का मौका भी हमे मिलता है तो हम सबसे बढ़िया विज्ञापन प्रसारण में भी अवश्य साबित होंगे।

