
सिटी एसपी के नेतृत्व में चला सघन वाहन चेकिंग, प्रेस और पुलिस लिखे बाइक रहे निशाने पर।
दरभंगा: दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को सघन चेकिग अभियान चलाया गया। ट्रिपल लोडिग और बिना हेलमेट वाले चालकों में चेकिग चलने से हड़कंप मचा रहा। पुलिस और प्रेस लिखी गाड़ियों पर पुलिस की विशेष नजर थी। उन वाहनों पर सवार लोगों का नाम और पता भी सत्यापन कराया जा रहा था। चेकिग के दौरान कई ऐसे लोग भी पकड़े गए, जिनका पुलिस और प्रेस से कोई वास्ता नहीं था। बावजूद, वे अपनी बाइक के आगे पुलिस और प्रेस लिखकर चल रहे थे। ऐसे लोगों को कड़ी फटकार लगाई गई। आगे से पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। दर्जन से ऊपर लोगों से जुर्माना की राशि वसूले गया। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया। चेकिग चलने की सूचना से लहेरियाकट बाइक चालक पतली गली से भागते नजर आए, जो अनजाने में दोनार चौक पहुंचे उसका सामना सीआइएटी के जवान से हुआ। कई युवकों ने गलती मानी तो कई ने जुर्माना की राशि भरी। मौके पर सीआइएटी प्रभारी शिवमुनी प्रसाद आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

