Home Featured मंडल कारा के कैदियों एवं जेल कर्मियों ने मिलकर बनायी मानव श्रृंखला।
Featured - मुख्य - January 19, 2020

मंडल कारा के कैदियों एवं जेल कर्मियों ने मिलकर बनायी मानव श्रृंखला।

दरभंगा: जल-जीवन-हरियाली, शराबबंदी और दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ में रविवार को बनी मानव श्रृंखला में दरभंगा जिला ने सचमुच इतिहास रचा। इस बार मंडल कारा के कैदियों व जेल कर्मियों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई। जिसमें 627 पुरुष बंदी, 23 महिला बंदी व 55 जेलकर्मियों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी जेल अधीक्षक ने दी। उन्होंने बताया कि बंदियों ने मानव श्रृंखला बनाने की इच्छा जताई। जिला पदाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम ने निर्देश पर मानव श्रृंखला बनाने की अनुमति दी गई। बंदियों में इसको लेकर खासा उत्साह था। सबों का कहना था कि जल-जीवन-हरियाली, शराबबंदी, बाल विवाह व दहेज प्रथा पर रोक लगनी चाहिए। ऐसा होने से पर्यावरण सरंक्षण को बल मिलेगा, समाजिक कुरीतियां दूर होगी और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Share

Leave a Reply