Home Featured राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुरस्कृत हुए चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी।
Featured - मुख्य - January 25, 2020

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुरस्कृत हुए चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय परिसर में 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर समहारणाल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन और डीडीसी कारी प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित आमलोगों को मतदान के प्रति जागरूक होने और अन्य लोगों को भी जागरूक कराने की शपथ दिलाई.
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि एक वोटर ही नही, अपितु जागरूक वोटर बनाने का प्रयास लगातार निर्वाचन आयोग द्वारा कई माध्यमो से किया जा रहा है. एकआम वोटर और जागरूक वोटर में फर्क होता है। भारत के लोकतंत्र जैसा लोकतंत्र पूरे विश्व में कहीं नहीं है. सबसे मजबूत और बड़ा लोकतंत्र भारत का माना जाता है. क्योंकि हमारे यहां एक-एक वोट का महत्व है. इसीलिए सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करें. जिससे मजबूत लोकतंत्र का गठन किया जा सके. इसीलिए हमें मतदान करके अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मतदान करना सभी का मौलिक अधिकार है. इसलिए हमें मतदान करते समय जाति धर्म को भूलकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए.
इस अवसर 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 अधिकारियों एवं बीएलओ आदि को पुरस्कृत भी किया गया.

Share

Leave a Reply