Home Featured भारत की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे दुनिया में प्रसिद्ध : पप्पू यादव।
Featured - मुख्य - January 25, 2020

भारत की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे दुनिया में प्रसिद्ध : पप्पू यादव।

दरभंगा। ‌ नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शहर के किलाघाट में धरना शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। बीती देर रात धरना स्थल पर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे और मुसलमानों की हिमायत करते हुए इतिहास में दर्ज कई बड़ी कुर्बानियों व उपलब्धियों का जिक्र किया। श्री यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ये देश किसी की जागीर नहीं जो किसी की नागरिकता को समाप्त कर देगा, ये देश सभी का है, यहां की गंगा-जमुनी तहजीब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, इसकी रक्षा हम सबको मिलकर करनी है। उन्होंने कहा कि देश नफरत से नहीं, मोहब्बत से चलेगा, जबकि केंद्र सरकार देश में नफरत व भेदभाव की राजनीति कर रही है। पूर्व सांसद श्री यादव संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ कार्यक्रम के तहत एनआरसी, एनपीआर और सीएए के खिलाफ धरना पर बैठे धरनार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम बाबा साहेब के संविधान में छेड़छाड़ को कतई बर्दाश्त नही करेंग। वहीं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कुणाल सुमन, जेएनयू छात्रसंघ नेत्री प्रियंका भारती, छात्रनेता डॉ. मुलायम सिंह यादव आदि ने शनिवार को किलाघाट पहुँच कर धरनार्थियों को संबोधित किया।

Share

Leave a Reply