Home Featured एसीजेएम ने किया बेनीपुर उपकारा का निरीक्षण।
Featured - मुख्य - January 25, 2020

एसीजेएम ने किया बेनीपुर उपकारा का निरीक्षण।

बेनीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के सचिव सह एसीजेएम नवम जावेद आलम ने शनिवार के दिन उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरूष वार्ड, रसोई, अस्पताल का जायजा लिया। महिला कक्षपाल प्रमीला कुमारी से महिला बंदियों के विषय में पूछते हुए कहा कि किसी भी महिला बंदी को विधिक सहायता जरूरी होने पर उन्हें जेल निरीक्षक अधिवक्ता से मिलवाया करें। उधर काराधीन बंदी विजय महतो जिन्हें प्राधिकार की ओर से पीएलवी नियुक्त किया गया है को सचिव ने पुरूष बंदियों को कानूनी मदद उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। जेल अस्पताल के मिश्रक सुबोध कुमार से दवाइयों आदि की उपलब्धता के संबंध में पूछा गया। जेल में कैदियों के रखने की क्षमता एवं वर्तमान स्थिति पर जेलर मिथिलेश शर्मा ने बताया कि जेल में कुल 347 कैदियों को रखने की क्षमता है जबकि वर्तमान में कुल 110 बंदी हैं जिसमें 75 विचाराधीन पुरूष, 8 विचाराधीन महिला, 25 सत्र बंदी एवं 2 कठिन कारावास बंदी हैं। मौके पर पैनल अधिवक्ता दिवाकर झा, सेवती कुमार प्रसाद, प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, पीएलवी पुण्यानंद ठाकुर, इमामुद्दीन आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply