
घर में आग लगने से वृद्धा की झुलस कर मौत।
दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के वेरी पंचायत के अतराहा गांव मे 26 जनवरी की देर रात ढिबरी से आग लगने के कारण घर मे अकेली सोयी स्व. मलहु पासवान की पत्नी श्यामवती देवी 75 वर्ष की मौत जलकर हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शयामवती अपने प्लास्टिक और फूस की बनी झोपड़ी में अकेली सोयी हुई थी। आधी रात को घर में जल रही ढिबरी से अचानक घर में आग लग गयी और घर धू – धू कर जलने लगा। गहरी नींद में सो रही वृद्ध महिला को आग लगने का पता नहीं चला। जब तक लोग वहां पहुंचते और आग बुझाने का प्रयास करते तब तक घर के साथ साथ महिला भी उसी में जलकर मर गई। घटना की सूचना अंचल एवं पुलिस प्रशासन को दे दी गयी है।

