Home Featured दो युवकों के आपसी विवाद में चली गोली से पड़ोसी महिला की मौत।
Featured - मुख्य - January 27, 2020

दो युवकों के आपसी विवाद में चली गोली से पड़ोसी महिला की मौत।

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गईजोड़ी गांव में 26 जनवरी की शाम दो युवकों के आपसी विवाद में चली गोली में पड़ोसी महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के युवक पूरन सदा एवं पुलिस सदा के बीच रविवार की शाम आपसी वर्चस्व को लेकर घर के पास ही विवाद हुआ। विवाद पहले तू-तू- मैं-मैं से शुरू हुआ। इसके बाद अवैध हथियार से गोलीबारी की गयी। इसी क्रम में खिखर सदा की पत्नी मंजुला देवी (36) अपने घर के सामने जलावन चुन रही थी जिसे वह गोली जा लगी और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला की मौत से गांव में दहशत फैल गयी है। दोनों युवकों के परिजन गांव छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

Share

Leave a Reply