मणि शृंखला के तहत शारदामणि का विमोचन
दरभंगा : बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मणिकांत झा रचित मणि शृंखला की छब्बीसवीं पुस्तक शारदामणि का विमोचन शुभंकरपुर में हुआ। आयोजक ने बताया कि एक साथ आज तीन सौ से अधिक जगहों पर इस पुस्तक का लोकार्पण किया गया। वहीं शुभंकरपुर स्थित विद्यापति पुस्तकालय, श्मशानकाली मंदिर, आदर्श कालोनी, विद्या कालोनी सहित दर्जनो जगह पर भी लोकार्पण वरिष्ठ
ग्रामीणों व युवाओं द्वारा किया गया। शारदामणि विमोचन कार्यक्रम में विनोद झा, विनय कुमार झा, श्रवण झा, श्यामानंद झा, बालेंदु झा बालाजी, कुमार सौरव, प्रकाश झा, रंजीत झा, कुमार गंधर्व, केशव टुन्ना, नीलम झा, आशा देवी, रंजना कुमारी, आकृति कुमारी, मनीष झा
आदि मौजूद थे।

