
Home Featured संस्कृत विवि में शास्त्री में पंजीयन की तिथि निर्धारित, 4 से 18 फरवरी तक लिए जाएंगे आवेदन।
संस्कृत विवि में शास्त्री में पंजीयन की तिथि निर्धारित, 4 से 18 फरवरी तक लिए जाएंगे आवेदन।
दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री प्रथम खण्ड सत्र 2019-22 के सामान्य व प्रतिष्ठा में पंजीयन कराने की तिथि निर्धारित कर दी है। छात्रों को इस बार पंजीयन के लिए करीब एक पखवाड़े का समय दिया गया है।
शुक्रवार को उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि चार से 10 फरवरी तक छात्र निर्दण्ड आवेदन कर सकते हैं। वहीं 11 से 14 तक सामान्य दंड के साथ एवम 15 से 18 फरवरी तक विशेष दंड देकर पंजीयन आवेदन प्रपत्र जमा कराया जा सकता है।

