
संस्कृत विवि की एनएसएस शाखा के सहायक श्रीदेव मंडल हुए सेवानिवृत, दी गयी विदाई।
दरभंगा: संस्कृत विश्वविद्यालय की एनएसएस शाखा के सहायक श्रीदेव मंडल आज सेवानिवृत हो गए। उन्होंने अपैल 1980 से विश्वविद्यालय में अपनी सेवा दे रहे थे। वे कर्मचारी संघ शोषित-पीड़ित मंच के अध्यक्ष भी हैं। कर्मचारियों के लिए इन्होंने कई यादगार कल्याणकारी कार्य किये हैं।
उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि शनिवार को एनएसएस शाखा में आयोजित विदाई
कार्यक्रम के मौके पर उन्हें पाग चादर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ सत्यवान कुमार, डॉ अवधेश चौधरी, डॉ रामनिहोरा राय, नवलकिशोर झा, सतीश
कुमार शर्मा, भवेश झा, रघुवीर सिंह, बालेश्वर मंडल समेत कई कर्मी विदाई अवसर पर मौजूद थे।

