Home Featured दिनदहाड़े जिला मुख्यालय के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने किया पति के अपहरण का प्रयास!
Featured - मुख्य - February 3, 2020

दिनदहाड़े जिला मुख्यालय के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने किया पति के अपहरण का प्रयास!

देखिए वीडियो भी।

[highlight txtcolor=”#dd3333″]देखिए वीडियो भी 👆[/highlight]

दरभंगा: सोमवार को दिनदहाड़े जिला मुख्यालय के सामने कोर्ट के समीप हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। एक महिला और एक पुरुष मिलकर एक व्यक्ति को जबरन पकड़कर चार चक्का गाड़ी में खींचने का प्रयास करते दिखे। तभी लोगों को पुरुष के बचाओ बचाओ चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। लोगो ने गाड़ी को घेर लिया और उस व्यक्ति को बाहर निकला। इस बीच लोगो की भीड़ जमा हो गयी। महिला ने मौके पर पहुंचे एक पत्रकार का वीडियो बनाते समय मोबाइल भी छिनने का प्रयास किया। परंतु लोगों की वजह उक्त व्यक्ति का अपहरण होने से बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची एवं गाड़ी के साथ दोनो को थाने पर ले गयी।

बताते चलें कि महिला खुद को को उक्त व्यक्ति की पत्नी और साथ वाले पुरूष को अपना भाई बता रही थी। जबकि उक्त व्यक्ति ने अपना नाम महेश कुमार साह बताया और श्रीपुर का निवासी बताया। महेश ने बताया कि वह कोर्ट काम से आया था और इसी बीच महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर उसके अपहरण का प्रयास किया और वे उनका हत्या करना चाहते थे।
वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी सौरव कुमार ने बताया कि महेश को वे पहचानते थे। उन्हें जबरन एक महिला और पुरुष मिलकर गाड़ी में ढकेल कर गाड़ी बन्द करने का प्रयास कर रहे थे। महिला के हाथ मे कुछ औजार भी था जो लोगो को देखकर उसने छिपा लिया।
हालांकि स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला महेश की पत्नी है जिससे उसका सम्बंध टूट चुका है और दोनों के बीच कोर्ट में मामला चल रहा है। महेश ने दूसरी शादी भी कर ली है।

Share

Leave a Reply