Home Featured शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - February 3, 2020

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को हायाघाट रेलवे ढाला के बगल में स्थित टेम्पो स्टैंड से मोटरसाइकिल सवार पौराम निवासी निवासी पप्पू कुमार साह को तीन कार्टन में रखे रॉक स्टार ब्रांड के 180 एमएल के 114 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के साथ आ रहा है इसके बाद पकड़ा गया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share

Leave a Reply