
सरकार के खिलाफ नही, बल्कि आने वाली पीढियों केलिए है यह लड़ाई: कन्हैया।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: देश भर में एनआरसी, एनपीआर व सीएए के विरोध में जनसभाएं हो रही है। लड़ाई लड़ने के लिए चेहरे की जरूरत नहीं होती है। लड़ाई चेहरे का मोहताज नहीं होता है। संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत हर कोई इस काला कानून का विरोध कर रहा है। काला कानून वापस लेना ही होगा। उक्त बातें दरभंगा के राज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने कही।
ये लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। साथ ही जनता की हक के लिए, तिरंगा के लिए व लोकतंत्र का भविष्य क्या होने
वाला है, उसके लिए भी ये लड़ाई है। इसको लेकर ये जन गण मन यात्रा निकाली गई है। यात्रा का स्वागत दरभंगा वासियों ने पूरे जोर-शोर से किया है। साथ ही कन्हैया कुमार ने कहा कि 29 तारीख को पटना में जन गन मन यात्रा पूरी होगी।
29 तारीख को पटना के गांधी मैदान में आने के लिए आपलोगों को आमंत्रण देने आया हूं। ये यात्रा बाबू धाम से गांधी मैदान तक निकाली गई है। ये लड़ाई पार्टी, व्यक्ति, तिरंगा, मंच और जनता की है। सरकार तोड़ने का नहीं जोड़ने का काम करें। सरकार एनआरसी के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। जाले से सभा करके दरभंगा के राज मैदान आते वक्त कन्हैया कुमार की सुरक्षा को देखते हुए रूट में बदलाव कर सभा स्थल लाया गया। इसके अलावा फेसबुक पोस्ट के आधार पर बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव मधुकर एवं भाजपा नेता सहित मनीष जायसवाल सहित कुछ अन्य लोगो को हिरासत में लिए जाने की सूचना भी प्राप्त हो रही है।

